फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation found digging of soil 10 times more than allowed

Mirzapur News: जांच में अनुमति से 10 गुना मिली मिट्टी की खोदाई

Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation found digging of soil 10 times more than allowed
कछवां। अनुमति से ज्यादा मिट्टी की खोदाई किए जाने पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई की तैयारी है। जांच में अनुमति से 10 गुना से ज्यादा जमीन पर मिट्टी की खोदाई किए जाने का मामला सामने आया है। खोदाई के आकलन के लिए खान विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित गंगा किनारे 7521 घन मीटर मिट्टी की खोदाई के लिए लीज दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर व खान विभाग के अधिकारी ने मौके पर नापी की। मौके पर 76500 घन मीटर मिट्टी की खोदाई पाई गई। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि कछवां में अनुमति से ज्यादा मिट्टी खोदकर निकाल ली गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार खान विभाग को भेजी गई है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, खान अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि लखनऊ बैठक में आए हैं। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed