फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation does not follow Kovid rules, increased risk of infection

जांच में कोविड नियमों का पालन नहीं, बढ़ा संक्रमण का खतरा

Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Investigation does not follow Kovid rules, increased risk of infection
मिर्जापुर। मतगणना के दौरान कोविड जांच की अनिवार्यता के चलते बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर उम्मीदवार व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस कारण सैकड़ों लोग बिना जांच कराए ही लौट गए। इस दौरान कोविड नियमों का पालन भी नहीं हो पाया। मतगणना के दौरान उन्हीं उम्मीदवार व एजेंटों को पास दिया जाएगा, जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव होगी।
विज्ञापन

कछवां में स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशी व एजेंट कोरोना जांच के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान न शारीरिक दूरी एवं न ही कोविड नियम निर्देशों का पालन किया गया। शारीरिक दूरी का पालन कराने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी और न हीं लोगों के बैठने का इंतजाम था। प्रत्याशी व एजेंट एक दूसरे के पास खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। अहरौरा में भी भीड़ उमड़ी। जमालपुर में कोविड टेस्ट कराने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धक्का मुक्की करते लोग सरकार की व्यवस्थाओं को कोस रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने से लोगों में रोष रहा। पटेहरा में जांच के लिए पीएचसी पर प्रत्याश्री और एजेंट की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

लालगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड जांच के लिए भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की सहायता लेनी पड़ी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने 400 लोगों की जांच की। उपजिलाधिकारी लालगंज ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। जिगना प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई, विजयपुर में जांच कराने वालों की भीड लग गई। गहमागहमी व धक्का मुक्की के बीच कुछ लोगों की जांच के बाद जांच बंद कर दी गई। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि जांच कार्य में लोगों की ओर से सहयोग के बजाय व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। राजगढ़, मतगणना के लिए सीएचसी पर कोरोना जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जांच केंद्र पर पहुंचे अधिकांश लोग न तो मास्क लगाए थे और न हीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed