फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation committee formed in the case of operation done by taking money

Mirzapur News: पैसा लेकर आपरेशन करने के मामले में जांच कमेटी गठित

Fri, 25 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed in the case of operation done by taking money
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में आपरेशन के लिए पैसा लेने के मामले में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. संजीव सिंह ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। फिलहाल अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर निवासी भाईलाल ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से शिकायत कर आपपरेशन न करने और 12 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। बताया कि उसकी पत्नी को पथरी था। 19 जुलाई को सर्जन आपरेशन के लिए ले गए। वहां चीरा लगाने के बाद आपरेशन करने से मना कर दिया। आपरेशन के लिए 12 हजार रुपये भी लिया था।
विज्ञापन

नगर विधायक ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत करने के साथ ही जिलाधिकारी और मेडिकल कालेज के प्राचार्य से मामले में कार्रवाई के लिए कहा था। शिकायत के बाद पीड़ित का पैसा वापस हो गया था पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित की है। प्राचार्य डा. संजीव सिंह ने बताया कि सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed