फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation campaign will run on interstate and district borders

Mirzapur News: अंतरराज्यीय व जिले की सीमाओं पर चलेगा जांच अभियान

Tue, 25 Apr 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Investigation campaign will run on interstate and district borders
मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षकों व जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर छानबे विधानसभा उप चुनाव के मद्देजनर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी अधिकारियों को अंतरराज्यीय व जिले की सीमाओं पर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी प्रभारी अधिकारियों से एक-एक कर उनके द्वारा की तैयारियों के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस भी प्रभारी अधिकारी को जो कार्य सौंपे गए हैं, वे पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ उस कार्य को करें।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान व पुलिस प्रेक्षक आरवी चूडासामा ने कहा कि अधिकारी टीमों को सक्रिय कर सीमाओं पर सघन जांच अभियान सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बैरियर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जानी चाहिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को जनपद में स्थित शराब की दुकानों पर नजर रखकर प्रतिदिन की बिक्री आदि के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत प्रत्येक मतदान केंद्र, मतगणना व पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पर समुचित पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। व्यय प्रेक्षक वेेंकटेश जाधव ने कहा कि वीडियो निगरानी टीम जनसभा, जुलूस की फोटोग्राफी करते समय यह प्रयास करे कि गाड़ियों के नंबर, संख्या, फर्नीचर आदि भी उसमें अवश्य आ जाएं। ताकि वीडियो का अवलोकन कर टीम को चुनाव खर्च के आकलन में आसानी हो सके।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्रीलक्ष्मी वीएस ने निर्वाचन कार्मिकों, माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी व रेंडमाइजेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी शांति एवं कानून व्यवस्था शिव प्रताप शुक्ल ने कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति, सी विजिल, पोस्टर छपाई के नियमों आदि के बारे में जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस बल व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी यातायात विनय कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों के अधिग्रहण, रूट चार्ट आदि के बारे में जानकारी दी । बैठक में कोविड हेल्प डेस्क, मतदान कार्मिकों के लिए मेडिकल किट तथा प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए गए। स्टेशनरी, ईवीएम व वीवी पैट की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नीतू सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed