{"_id":"6a304f2e459787f37a0d46fd","slug":"intestinal-perforation-caused-by-a-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155427-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: झोलाछाप के गलत इलाज से आंत में छेद 3 लाख खर्च कर बनारस में हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: झोलाछाप के गलत इलाज से आंत में छेद 3 लाख खर्च कर बनारस में हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव निवासी राजेश ने गांव के ही झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया कि गलत इलाज से उनके बेटे सत्यम की आंत में छेद हो गया। इसके चलते वाराणसी में तीन लाख रुपये खर्च कर ऑपरेशन करना पड़ा। राजेश ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित राजेश ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 19 मई को बेटे सत्यम को बुखार हो गया। रजौहा चौराहे पर स्थित झोलाछाप को दिखाने पहुंचा। जहां उसके परामर्श पर मड़िहान स्थित पैथोलॉजी सेंटर पर जांच कराने गए। जहां जांच में लैब टेक्नीशियन ने फर्जी रिपोर्ट बनाकर कर दे दी। जांच के बाद 20 मई से दवा-इलाज शुरू हुआ। आरोप है कि 23 मई को इलाज के दौरान बेटे के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। झोलाछाप के यहां दोबारा दिखाने पर गैस बताकर दवा दी, पर आराम नहीं मिला।
पुत्र को घोरावल स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सक के परामर्श पर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराया। रिपोर्ट में पता चला कि बेटे की आंत में छेद है। चिकित्सकों की सलाह पर 24 मई को बनारस के निजी अस्पताल ले गया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने उसी दिन ऑपरेशन किया। सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।