फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions given for investigation after poor quality was found in the construction of school building

Mirzapur News: विद्यालय भवन के निर्माण में गुणवत्ता खराब मिलने पर जांच के दिए निर्देश

Wed, 11 Dec 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for investigation after poor quality was found in the construction of school building
लालगंज। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को लहंगपुर और बसही क्षेत्र के विद्यालयों के निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर जांच का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारी को जांच में गड़बड़ी की बात सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बूथों का भी निरीक्षण किया। बसही प्राथमिक विद्यालय में बूथ के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्था का जायजा लिया। लहंगपुर राजकीय हाईस्कूल के नवनिर्मित भवन के हस्तांतरण में विलंब को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लहंगपुर में राजापुर के मतदाता अमित कुमार का नाम और बसही में जगदीशपुर के मतदाता जाफर का नाम सूची में नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गड़बड़ी की जांच कर दूर करने का निर्देश दिया। लहंगपुर प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चियों अलीशा, सुहानी और मजहबी ने पहाड़ा सुनाया। जिलाधिकारी ने उनको प्रोत्साहित करते हुए उपहार दिया और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय के शिक्षकों आलोक कुमार दुबे, अनिल कुमार, श्यामजी मौर्य और महेश प्रसाद शर्मा ने बच्चों की संख्या और कक्षावार पठन-पाठन की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शिकायत की कि लहंगपुर में 72 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय हाईस्कूल के नवनिर्मित भवन का हस्तांतरण नहीं हुआ है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को भवन में खिड़कियां नहीं दिखीं। दीवारों में दरारें दिखीं। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बसही प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था नहीं होने पर प्रधान रहीस अहमद और प्रधानाध्यापिका शीला देवी ने जिलाधिकारी से खेल मैदान की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी ने लेखपाल अनूप पांडे को खेल मैदान के लिए गांव सभा की सरकारी जमीन चिह्नित करने को कहा। लहंगपुर में ग्रामीण चंद्रभूषण पाल ने सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed