{"_id":"65beaf47d914e1570104b264","slug":"instructions-for-action-against-accountant-and-revenue-inspector-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-112026-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारो तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मड़िहान तहसील में फरियाद सुनी। बनकी गांव में कब्जा कराने के आरोप पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मड़िहान, तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के समक्ष 80 फरियादी पहुँचे। छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बनकी गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि नवीन परती खाते की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलामजिस्ट्रेट को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। तत्कालीन राजस्व निरीक्षक बहुती क्षेत्र पर फर्जी वरासत कराने का मामला आया। उस पर भी कार्रवाई के लिए कहा गया। इसी प्रकार सदर तहसील में 165 मामले आए जिसमें से 34 का निस्तारण किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा आदि थे।
चुनार,तहसील सभागार में समस्याओं को अपर जिलाधिकारी वित्त शिव प्रताप शुक्ल ने सुना।मूसेपुर अदलहाट निवासी मोहम्मद इस्लाम ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि गांव में स्थित तालाब एवं खाद के गड्ढे की जमीन पर प्रधान अनिता देवी द्वारा गलत तरीके से चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। कुल 65 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह बीडीओ सीखड़ संजय कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लालगंज,संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे डी पी सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 137 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ।जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। मटिहरा सगरा निवासी ग्राम प्रधान आयात्री प्रसाद यादव ने पत्रक देकर अध्यापक की नियुक्ति किया जाए।उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अपर जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण किया
चुनार। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने तहसील में स्थित न्यायालय एवं उसके कार्यालय के साथ विभिन्न पटल पर होने कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पत्रावलियों को देखा।कुछ पत्रवालियों में प्रतिवादियों को नोटिस की तामिला नही कराया गया था जिस पर उन्होंने तामिला कराने को कहा। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने अभिलेखागार, कम्प्यूटर खतौनी कक्ष को देखा। पुरानी खतौनियों को भी देखा। कम्प्यूटर खतौनी कक्ष का भी निरीक्षण किया।