फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Installment of 13550000 to Vindhyadham Vikas Teerth Parishad

विन्ध्यधाम विकास तीर्थपरिषद को 13550000 की किश्त

Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Installment of 13550000 to Vindhyadham Vikas Teerth Parishad
विंध्याचल। विंध्यधाम विकास तीर्थ परिषद को शासन द्वारा प्रथम चरण में एक करोड़ 35 लाख 50 हजार रुपये अवमुक्त कर दिया गया है। बजट सत्र में शासन ने विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए गठित कमेटी विंध्यधाम विकास तीर्थ परिषद के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें से प्रथम चरण में शासन द्वारा 13550000 रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

संस्था के मुख्य अधिशासी अधिकारी मंडलायुक्त योगेश्वरराम ने बताया कि शासन द्वारा जारी साढ़े तीन करोड़ के बजट में से पहली किश्त को अवमुक्त कर दिया गया है, जिसका पत्र भी आ गया है । नवगठित इस संस्था का बैंक खाता शुक्रवार को खोल दिया गया है। दो बैंकों स्टेटबैंक व एचडीएफसी में खाते खोले गए हैं । अगले सप्ताह उसमें जारी प्रथम क़िश्त का धन आ जायेगा। मंडलायुक्त ने बताया कि सिर्फ विंध्यक्षेत्र ही नहीं वरन समूचे जनपद में धार्मिक , पर्यटन इत्यादि स्थलों को विकसित किये जाने का लक्ष्य है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पावन क्षेत्र को लेकर काफी गंभीर है। नवरात्र के बाद कालीखोह , अष्टभुजा मंदिरों के साथ- साथ कई मार्गों , गलियों व दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग स्थलों , धर्मशालाओं , होटलों के लिए भूमि खरीदने से लेकर निर्माणकार्य में आने वाली लागत इत्यादि का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed