फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspector was demanding bribe by threatening to implicate in case, arrested

Mirzapur News: मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर घूस मांग रहा था दरोगा, गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Inspector was demanding bribe by threatening to implicate in case, arrested
जिगना/मिर्जापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार शाम को जिगना थाने पर तैनात शकील अहमद को थाने से कुछ दूर एक मकान में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम दरोगा को कोतवाली लेकर आई, जहां मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिगना थाने में गोगांव में बालू का अवैध खनन करने पर खनन विभाग ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि जिगना थाने पर तैनात उप निरीक्षक शकील अहमद कई लोगों के नाम मुकदमे में शामिल करने की धमकी देकर उनसे वसूली कर रहा था। जिगना के गोगांव निवासी प्रमोद सिंह ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत देकर बताया कि दरोगा शकील अहमद पर दर्ज मुकदमे में नाम शामिल करने की धमकी दे रहा है। नाम न शामिल करने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा है। शिकायत की एंटी करप्शन टीम ने जांच की। इसके बाद केमिकल लगा नोट प्रमोद को देकर भेजा। प्रमोद ने दरोगा को पांच हजार रुपये देने की बात कही। न्यायालय के कार्य से लौटे दरोगा ने प्रमोद को जिगना थाने से 50 मीटर दूर शिव मेडिकल स्टोर के पीछे स्थित मकान में बुलाया। जहां वह किराए पर रहता है। वहां पर प्रमोद ने दरोगा को पांच हजार रुपये दिया। जानकारी होते ही एंटी करप्शन की टीम कमरे में जाकर दरोगा का रंगेहाथ पांच हजार रुपये के साथ पकड़ा। उनका हाथ धुलवाकर गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी। दरोगा को लेकर जाते देखकर लोग दंग रह गए। एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि दबाव बनाकर वसूली करने के मामले में दरोगा को पांच हजार रुपये के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

...................................

वर्जन-
जिगना थाने के दरोगा को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा है। मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - सोमेन बर्मा, एसएसपी मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed