फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspector present in the line in the case of viral video

Mirzapur News: वायरल वीडियो के मामले में दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 09 Jan 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inspector present in the line in the case of viral video
मिर्जापुर। डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बृहस्पतिवार को दो निरीक्षक समेत 29 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कटरा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अरविंद नाथ शर्मा को एक मामले में रुपये लेने के आरोप वाला वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर कर दिया। शहर कोतवाली में तैनात निरीक्षक धनंजय कुमार राय को साइबर क्राइम थाना, विंध्याचल थाने में तैनात निरीक्षक गिरधारी सिंह को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया। उपनिरीक्षक पैड़ापुर चौकी प्रभारी राम आशीष को थाना अहरौरा, रणविजय सिंह को पुलिस लाइंस से सह प्रभारी सोशल मीडिया सेल, प्रभारी चौकी कजरहाट आशुतोष शुक्ला को चौकी प्रभारी नारायणपुर, संजय सिंह को विंध्याचल से चौकी प्रभारी फतहां भेजा गया। अभिषेक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी टेढ़वा से थाना जिगना, राम किशोर को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी टेढ़वा, अरविंद कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी चेतगंज से थाना लालगंज, संजय सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी चेतगंज बनाया गया। विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी गैपुरा, कृष्ण कुमार सिंह को थाना अहरौरा से चौकी प्रभारी करनपुर, चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज पुनीत कुमार गुप्ता को थाना ड्रमंडगंज भेजा गया। संजय सिंह को चौकी प्रभारी बेलतर से चौकी प्रभारी शास्त्रीब्रिज, राकेश सिंह को थाना कछवां से चौकी प्रभारी बेलतर, राकेश राय को चौकी प्रभारी फतहां को थाना लालगंज, सदानंद सिंह को पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी कजरहट बनाया गया। धर्मेंद्रनाथ तिवारी को रिट सेल से थाना चुनार, शेषमणि रॉय को पुलिस लाइंस से थाना जमालपुर, अरविन्द नाथ शर्मा को कोतवाली कटरा से पुलिस लाइंस, मनसुख लाल को थाना ड्रमंडगंज से पुलिस लाइंस भेजा गया। अजय कुमार यादव को थाना लालगंज से पुलिस लाइंस, रामकृपाल यादव को पुलिस लाइंस से थाना सन्तनगर, लक्ष्मीरमण सिंह को पुलिस लाइंस से थाना अहरौरा, रघुवर शरण राय को पुलिस लाइंस से थाना ड्रमंडगंज, राजेश प्रसाद यादव को पुलिस लाइंस से थाना अदलहाट भेजा गया। वंश नारायण यादव को पुलिस लाइंस से कोतवाली कटरा, राधेश्याम यादव को पुलिस लाइंस से कोतवाली शहर, गुलाम रऊस को पुलिस लाइंस से थाना राजगढ़, शशिधर मिश्रा को पुलिस लाइंस से थाना विंध्याचल, श्यामजीत यादव को थाना विंध्याचल से चौकी प्रभारी पैड़ापुर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed