फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspector accused of recovery, case filed against shopkeeper

दरोगा पर वसूली का आरोप, दुकानदार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Inspector accused of recovery, case filed against shopkeeper
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी एक दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर एक सिपाही पर जबरदस्ती सामान देने के लिए दुकान खोलवाने और उसके बाद पहुंचे शहर कोतवाली के एक दरोगा और एक सिपाही पर घर में घुसकर दुुकान खोलने पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। पैसा न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया। मामले में पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू में तय समय के बाद दुकान खोलने के आरोप में दुकानदार और उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वीडियो वायरल होने और दुकानदार की शिकायत पर प्रभारी एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी प्रभात राय को सौंपी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी उमाशंकर गुप्ता ने एसपी को ज्ञापन देकर बताय कि उसकी किराना की दुकान है। पांच बजे दुकान बंद हो गया था। सात बजे हेलमेट लगाकर एक पुलिसकर्मी आया और दुुकान का दरवाजा पीटा। छोटे पुत्र ने दरवाजा खोलकर कहाकि दुकान बंद हो गई है, कल सामान मिलेगा। धमकी दिया कि सामान नहीं दोगे तो कल से दुकान नहीं खुलेगी। तब तक कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सिपाही दीपक यादव घर में घुस गए। दुकानदार न आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी धमकी देने लगे कि दुकान खोलकर सामान बेच रहे हो पांच हजार रुपये दो नहीं तो चालान कर जेल भेज देंगे। मामले में कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार उमाशंकर व उसका पुत्र बिना मास्क पहने छह से सात ग्राहकों को सामान दे रहा था। कोविड महामारी में लाकडाउन के बाद भी दुकान खोला गया। चौकी प्रभारी ने शहर कोतवाली में दुकानदार और उसे दो पुत्र टिंकू व सोनूू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने दुकानदार के आरोप और वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed