मिर्जापुर। जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला एवं पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नगर का भ्रमण किया। उनके साथ जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल एवं पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह भी थे। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंगल का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की। अधिकारियों ने जिला अस्पताल रोड, संकट मोचन मंदिर, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, डंकीनगंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाडा, मुसफ्फरगंज, नार घाट, पक्का घाट का जायजा लिया इस दौरान कोविड- 19 महामारी के रोकथाम के संम्बंध में आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने मुकेरी बाजार पर रुक कर खोवा, माला-फूल और मिष्ठान्न सहित अन्य दुकानों पर निरीक्षण किया। अधिकांश लोग फेस कवर/मास्क लगाए थे। कुछ ऐसे लोग भी थे जिनके द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था। उन्हें मास्क लगाने की चेतावनी दी गई। दुकानदारों से कहा गया कि वे अपने दुकानों के सामने कम से कम एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बनाएं जिससे खरीदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आयुक्त एवं जिलाधिकारी मामबाडा के पास रुके और कर दुकानों व मस्जिद के आस-पास खडे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी। वासलीगंज में संकट मोचन मंदिर के पास अधिकारियों द्वारा संकट मोचन के मंदिर के पुजारी से वार्ता की गयी तथा मंदिर के पास गोला बनाने का निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय आदि थे।