{"_id":"67783560d742d010ef04134d","slug":"inspect-the-black-spot-and-report-within-three-days-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-127738-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट दें
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रभारी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने शुक्रवार को जिले के ब्लैक स्पॉटों को चिह्नित कर अधिकारियों को उनका निरीक्षण कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है।
सीडीओ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात प्रभारी रॉबर्टसगंज मार्ग पर ब्लैक स्पॉट, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर और वाराणसी-मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर चिह्नित करने को कहा। कहा कि जहां पर जिस कार्यदायी संस्था ने सड़कें बनवाई हैं। उससे संबंधित अधिशासी अभियंता और यातायात प्रभारी, क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ सभी स्थलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट दें। इसके साथ सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए क्या किया जा सकता है, रिपोर्ट में इसका भी जिक्र करें। ताकि अगले माह की बैठक से पहले इस कार्य को कराया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि चिह्नित ब्लैक स्पॉटों पर किए गए कार्याें और सड़क का रोडमैप तथा फोटोग्राफ अगली बैठक में अधिकारी साथ लेकर आएं। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों से कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज वाहन चलाने वाले तथा शराब व अन्य मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन चलाने वालों की जांच कर सघन कार्रवाई करें। गुड सेमिरिटन योजना के प्रोत्साहन के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाएं। इसका निर्देश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिया। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रभारी यातायात और मोटर/ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहनों को सड़कों पर न खड़ी करें। यदि किन्ही कारणवश अथवा मरम्मत के लिए खड़ा भी किया जाता है तो वाहन में पार्किंग अथवा फॉग लाइट आगे पीछे जलाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी तथा राजमार्ग के अधिकारियों से कहा कि हाइवे के एंबुलेंस-1033 और स्वास्थ्य के विभाग की एंबुलेंस 108 के लोगों को संयुक्त रूप से ट्रेनिंग दी जाए। उन्हें नजदीकी अस्पतालों के बारे में रूट चार्ट भी उपलब्ध कराया जाए ताकि दुर्घटना होने की दशा में वे तत्काल दुर्घटनाग्रस्त को अस्पताल पहुंचा सकें। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता राजमार्ग आदि मौजूद थे।