फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Innocent girl dies due to quack treatment

Mirzapur News: झोलाछाप के इलाज से मासूम बच्ची की मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies due to quack treatment
भावां। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव की एक साल की बच्ची की भावां बाजार स्थित एक झोलाछाप के यहां इलाज से शनिवार की रात मौत हो गई। बच्ची के पिता ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डढ़िया गांव निवासी त्रिपुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार की देर शाम उनकी एक साल की बेटी नव्या की तबीयत खराब हो गई। वह बेटी को लेकर भावां बाजार में एक झोलाछाप के पास पहुंचे। वहां झोलाछाप ने पांच से छह इंजेक्शन लगाया और इसके बाद बच्ची की तबीयत में सुधार होने की बात कह कर घर भेज दिया। रात 12 बजे बेटी की हालत फिर बिगड़ने लगी। उन्होंने झोलाछाप को फोन कर बताया तो उसने किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। कुछ देर बाद बेटी की मौत हो गई। रविवार को सुबह पीड़ित पिता ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा ने भी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed