फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Innocent child burnt due to spilled tea in train, train stopped for 24 minutes

Mirzapur News: ट्रेन में चाय गिरने से झुलसा मासूम, 24 मिनट रुकी रही ट्रेन

Mon, 04 Nov 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Innocent child burnt due to spilled tea in train, train stopped for 24 minutes
मिर्जापुर। ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस में सफर के दौरान मांडा के पास रविवार को गर्म चाय गिरने से एक मासुम झुलस गया। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन की स्टापेज होने पर ट्रेन रुकी। डॉक्टर को सूचना दी गई, पर डाक्टर नहीं पहुंचे। महिला कंपाउंडर पहुंचकर बच्चे का इलाज की। इलाज के लिये 24 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन

दिल्ली से पटना के लिए एक दंपती अपने तीन वर्षीय पुत्र रितेश के साथ ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस यात्रा कर रहे थे। परिवार ए वन कोच में सवार था। ट्रेन प्रयागराज से रवाना होने के बाद चली तो मांडा में बच्चे के ऊपर गर्म चाय गिर गया। जिससे वह झुलस गया। माता-पिता ने बच्चों को उपचार व मदद के लिए रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। अगले स्टॉपेज पर मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रविवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मिर्जापुर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी हुई। डॉक्टर को सूचना दी गई थी, पर डॉक्टर नहीं पहुंचे। डॉक्टर का इंतजार किया गया, इसके लिये ट्रेन खड़ी रही। मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंची, पर डॉक्टर इलाज करने नहीं पहुंच सके। इसके बाद पहुंची महिला कंपाउंड ने बच्चे का इलाज की। इसके बाद 10 बजकर 34 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन में गर्म चाय गिरने से मासूम झुलस गया था। उसका इलाज करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed