फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ink in the lower banks of the crowd

स्याही ने कम की बैंकों में भीड़

Thu, 17 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ink in the lower banks of the crowd
स्याही ने कम की बैंकों में भीड़
अंगुलियों पर लग रही काली स्याही ने गुरुवार को बैंकों में पैसा बदलने वालों की भीड़ को कम कर दिया। स्टेट बैँक और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं को छोड़ कर अन्य बैंकों में भीड़ कम दिखी। कुछ बैंकों में तो न के बराबर लोग दिखे। हालांकि इसके बावजूद कई बैंकों में जल्दी कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन


  बैंकों के बाहर हजारों लोगों की भीड़ का नजारा गुरुवार को देखने को नहीं मिला। बैंकों में जो लोग हजार पांच सौ के नोटों को बदलने पहुंचे थे उन्हें मतदान के समय अंगुलियों पर लगाई जाने वाली स्याही लगाई जा रही थी। इससे धन कुबेरों के आशा पर तुषारापात हो गया है। कल तक दिहाड़ी पर नोट बदलने वाले लोग आज बैंक की शाखाओं से नदारद रहे। इससे लाइन में लगे आम लोगों की बारी जल्दी आ गई।
विज्ञापन


   पकड़े जाने के डर से कई लोग जो लगातार चार हजार रुपये बदल कर धन कुबेरों से कुछ घंटों में पांच सौ रुपये प्राप्त कर ले रहे थे, बैंक शाखाओं पर नहीं पहुंचे थे। डकीनगंज स्थित स्टेट बैंक में सुबह से ही आम लोग पैसे बदलने और जमा करने पहुंचे थे। यहां सबसे अधिक लोगों की लाइन दिखी। हालांकि यहां नोट बदलने वाले लोगों को हजारों की संख्या में पांच और दस के सिक्के दिये जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनको थोड़ी परेशानी भी हुई। रमईपट्टी स्थित स्टेट बैंक और पंजान नेशनल बैंक में भी कमोबेश यही हालात थे। सेंट्रल बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, यूनियन बैँक, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक में रोज की अपेक्षा कम लोग लाइन में लगे दिखे। शुक्रवार से जब बैंक नोट बदल कर साढ़े चार हजार की जगह  दो हजार रुपये दिये जाएंगे तो पैसा समाप्त होने पर फिर से बैंकों की शाखाओं पर भीड़ बढ़ने की आशंका है।


 ग्रामीण इलाकों के बैंकों में हालांकि स्याही का बहुत असर देखने को नहीं मिला। कैश की  कमी सीखड़, चुनार, मड़िहान, अहरौरा, जिगना, कछवां आदि क्षेत्रों के बैंकों में होने की वजह से किसानों को   निराशा हाथ लगी। एटीएम भी निराश करने वाले स्थिति में रहे। सीखड़ संवाददाता के  अनुसार क्षेत्र के बैंकों में बैंक मित्रों द्वारा पैसे जमा करने की सुविधा तो दी गई है किंतु उन्हें बैंक द्वारा निकासी नहीं किए जाने से नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed