फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Injured person dies after falling from ladder

Mirzapur News: सीढ़ी से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Injured person dies after falling from ladder
जमालपुर। थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में सीढ़ी से गिरकर घायल व्यक्ति की मंगलवार को देर रात इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी लवकुश सिंह (41) पुत्र शिऊ सिंह मंगलवार को सुबह छत से नीचे उतरते समय रेलिंग विहीन सीढ़ी से अनियंत्रित होकर गली में लगे खड़ंजे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को देर रात लवकुश की मौत हो गई। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी मुनिया देवी और उसकी मां विट्टन देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।लवकुश से 17 वर्ष का पुत्र सुजीत कुमार है। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। प्रधान राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सीढ़ी से गिरकर घायल लवकुश सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed