फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Injured in an accident 25 days ago, died of a heart attack

Mirzapur News: बेटे का इलाज कराने गया था दुकानदार, शटर काटकर एक लाख नकद सहित लाखों के आभूषण चोरी

Sat, 01 Nov 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Injured in an accident 25 days ago, died of a heart attack
लालगंज। पतारकला बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर पुलिस फोरेंसिंक टीम के साथ मामले की जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

पतारकला निवासी रामदास सोनी की बाजार में सोनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार की देर रात दुकान बंद कर परिवार के साथ डेढ़ वर्षीय बेटे का इलाज कराने के लिए मिर्जापुर गए थे। शुक्रवार की सुबह बगल के दुकानदार ने फोन कर सूचना दिया कि उनकी दुकान का शटर टूटा है। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है। अंदर रखा सामान बिखरा है। गल्ले में रखे एक लाख रुपये नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू किए। दुकान के शटर को लोहे के रम्भे से चाड़ने का निशान मिला है। पीड़ित रामदास सोनी ने बताया कि दुकान मकान के नीचे है। वे ऊपर परिवार के साथ रहते हैं। बेटे की तबीयत खराब होने के कारण मिर्जापुर गए थे। लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed