फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Information was given about laws related to women's rights in the workshop.

Mirzapur News: कार्यशाला में महिला अधिकारों से संबंधित कानूनों के बारे में दी जानकारी

Wed, 15 Apr 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Information was given about laws related to women's rights in the workshop.
मिर्जापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार शाम महिला कल्याण विभाग की तरफ से सगरा, विंध्याचल स्थित प्रबोधिनी शक्ति धाम महिला कानूनों पर कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए पॉक्सो अधिनियम एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों पर चर्चा करते हुए उन्हें जानकारी दी गई।
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने कहा महिलाओं को अधिकारों एवं उनसे संबंधित कानूनों की समुचित जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भी कई महिलाएं जानकारी लेने और शिकायत दर्ज कराने में संकोच करती हैं, इसे दूर करना समय की मांग है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी बंधन आदि सहित 108, 112, 1090 विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल पॉक्सो समिति के अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा ने बताया कि महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन स्थापना के बाद से अब तक लगभग 1.5 लाख ग्रामीण महिलाओं एवं 45 हजार बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के साथ-साथ अधिकारों पर काम कर चुका है।
उन्होंने एक गांव, एक महिला चैंपियन मॉडल की जानकारी देते हुए कहा कि हर महिला कम से कम पांच अन्य महिलाओं को जागरूक करने का दायित्व निभाए। पॉक्सो समिति के सदस्य एडवोकेट सुनीता यादव ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

संयोजन मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर मंजू यादव (महिला एवं बाल विकास विभाग मिर्जापुर) किया गया।
कार्यक्रम में अपराजिता सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, मीनू मिश्रा, जय श्री जैन सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की महिलाओं ने अपने विचार रखे।
संचालन गोविंदाश्रम डिग्री कॉलेज पैड़ापुर की प्राचार्या डॉ. स्नेह लता द्विवेदी और फाउंडेशन के संस्थापक विभूति कुमार मिश्र और नीलू कपूर ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed