{"_id":"61a90d305475e812102f96a9","slug":"information-about-the-preparations-for-tablet-and-smart-phone-distribution-mirzapur-news-vns625747474","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण की तैयारियों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण की तैयारियों की ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में अध्यनरत युवाओ के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण की तैयारियों का वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की।
एनआईसी में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जनपद में कराये जा रहे तैयारियो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को डिजिटल रूप से सक्रिय बनाने हेतु तथा प्रदेश युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न वर्गो के छात्रो को टैबलेट, स्मार्ट फोन वितरित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत उच्च/उच्चतर शिक्षण संस्थाओ, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल तथा नर्सिग आदि विभिन्न शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत अध्यनरत छात्रों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होने बताया कि योजना से आच्छादित होने वालों विभाग यथा सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल श्रमिक, सूक्ष्म लघु उद्यम विभाग के अन्तर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत प्रशिक्षण योजना, कृषि/कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग-डा शंकुलता मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, सस्कृति भारत खण्डे संगीत संस्थान, पशुधन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं। उन्होने कहा कि उपरोक्त विभागो के प्राशसनिक नियंत्रण के अधीन आने वाले समस्त शिक्षण संस्थानो के अन्तर्गत सत्र 2021-2022 में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्रायें इस योजना से आच्छादित हैं। उन्होने समस्त जिलाधिकारी से कहा कि लाभार्थियो के डाटाबेस की फीडिंग योजना के लिए निर्मित बेब पोर्टल पर कराया जाना एवं संपूर्ण डाटाबेस की शुद्धता बनाये रखना अधिकारियो का दायित्व होगा।