फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Information about schemes given to farmers in Agricultural Investment Fair

Mirzapur News: कृषि निवेश मेला में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes given to farmers in Agricultural Investment Fair
मिर्जापुर। किसान कम बारिश होने पर खेतों में मोटे अनाज की बोआई कर अच्छी पैदावार कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाओं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलेट्स योजना के जिला सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने सोमवार को सिटी ब्लॉक के संडवा में आयोजित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषि निवेश मेला के दौरान दी। उन्होंने किसानों को ज्वार, बाजरा, कोदो, सावां आदि की उपयोगिता एवं बाजारों में इनकी बढ़ती मांग के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए एडीओ कृषि भगवानदीन ने किसानों को कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार बीज से लेकर कृषि उपकरण तक उपलब्ध करा रही है। किसान ऐसे बीज और कृषि यंत्रों की सहायता से पैदावार दो गुना कर सकते हैं। प्रगतिशील किसान योगेंद्र कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों से अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूलाल बिंद, गुलाब, पंकज मिश्रा, श्रीप्रकाश मौर्या, शिवचरन रजक, रोबिन सिंह, शेखमेराज, देवेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed