फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inflation festival

त्योहार पर महंगाई की मार

Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inflation festival
सब्जी मंडी में दूकान पर लगीं हरी सब्जिया - फोटो : mirzapur
त्योहार के पूर्व खाद्य सामग्रियों सहित सब्जियों के दामों में इजाफे से गृहणियों के रसोईं का बजट गड़बड़ा गया है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दाल सहित सब्जियों के दाम बढ़ने से गरीबों को अब रोटी-दाल का इंतजाम करना भी मंहगा पड़ रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दाल, तेल, घी, चीनी, आटा सहित सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य सामग्रियों पर बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई से गृहणियों को रसोई चलाना अब भारी पड़ने लगने लगा है। नगर के प्रमुख बाजारों में गुरुवार को सरसों का तेल 120 से 130 रुपये प्रति किलो, वहीं अरहर का दाल 110 से 120 रुपये तथा रिफाइंड आयल 90 से 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। दूकानदार महुवरिया निवासी कन्हैया गुप्ता के मुताबिक पिछले साल की तुलना में खाद्य सामग्रियों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, बावजूद इसके बिक्री में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


नगर के सब्जी बाजारों में आलू 16 रुपये, परवल व पालक 35 से 40 रुपये तथा गोभी, बैगन व भिंडी 30 से 45 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। मंडी में हरी सब्जियों को फल की तरह सजा कर रखा गया है। जिन सब्जियों को ग्राहक पहले किलो दो किलो के हिसाब से लेते थे, वही सब्जियों को भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए अब ग्राम के हिसाब से खरीद रहे हैं। नगर क्षेत्र के वासलीगंज की गृहणी कुसुम गिरी, सत्ती रोड की गृहणी पूजा तिवारी रमईपट्टी की गृहणी कंचन रावत एवं धौरुपुर निवासी गृहणी रेखा पटेल ने बताया कि खाद्य सामग्रियों सहित सब्जियों के दाम में इजाफा होने से रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन त्योहार को देखते हुए खान-पान में समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घंटाघर सब्जी मंडी के दूकानदार रामबाबू का कहना है कि त्यौहार के मौसम में खाद्य सामग्रियों सहित सब्जियों के दामों में इजाफा होने के बावजूद ग्राहक खान पान के प्रति कोई समझौता करते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि सब्जियों के मूल्य घटते बढ़ते रहते हैं। लेकिन ऐन त्योहार के दौरान इनके मूल्य बढ़ने से वाकई लोगों के घ्‍ारों का बजट बिगड़ ही जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed