फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inexplicably the young man sprinkled petrol and set himself on fire, condition critical

Mirzapur News: अबूझ हाल में युवक ने पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग, हालत गंभीर

Fri, 24 Nov 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inexplicably the young man sprinkled petrol and set himself on fire, condition critical
नगर के चौक इलाके में शुक्रवार को अबूझ हाल में युवक ने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरा युवक दौड़ते हुए घर के पीछे गली में पहुंचा। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। उसे सीएचसी से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी शैलेंद्र सिंह (26) ने दोपहर बाद तीन बजे अपना कमरा बंद करके अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह उसी हालत में दौड़ते हुए घर के पीछे की गली में पहुंचा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। तब तक युवक के शरीर का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था, रोते बिलखते परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलसे युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का बयान लेने का प्रयास किया, पर वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। चिकित्सक मनोज सिंह ने तत्काल युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया कि काफी हिस्सा झुलस गया है, स्थिति काफी गंभीर है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि झुलसे युवक शैलेंद्र के कमरे की तलाशी ली गई तो पेट्रोल का खाली डब्बा और शीशी मिली है। युवक अविवाहित है। पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। किन परिस्थितियों में घटना घटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed