फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Independent Dev, JE and SDO reached Zargo Reservoir, remained absent

जरगो जलाशय पहुंचे स्वतंत्र देव, जेई और एसडीओ रहे नदारद

Tue, 26 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Independent Dev, JE and SDO reached Zargo Reservoir, remained absent
जरगो जलाशय परिसर में पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निरीक्षण के दौरान जेई और एसडीओ नदारद मिले। निरीक्षण के दौरान जलाशय पर जल संरक्षण और सिंचाई से संबंधित मामलों की जानकारी देने के लिए कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं मिला। नरायनपुर सिंचाई कार्यालय में मौजूदगी की बात बताकर कर्मियों ने इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इससे जेई और एसडीओ को तो राहत मिल गयी, परंतु मौके पर अधिकारियों के नहीं मिलने से जल शक्ति मंत्री ने नाराजगी जताई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ज्ञात हो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सप्ताह भर पूर्व तैनाती वाले स्थल पर ही रात्रि विश्राम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। समस्याओं के समाधान के लिए किसान तथा अन्य लोग परेशान हैं। गर्मी के मौसम नहरों की साफ - सफाई के कार्य विभाग द्वारा कराए जाते हैं। ताकि सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंच सके। परंतु विभाग इस मामले में भी उदासीन है। नहरों में झाड़ झंखाड़ और शैवाल अब भी पड़े हुए हैं। नहरों से झाड़ झंखाड़ हटवाने के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ व जेई को तैनाती वाले स्थल पर ही मौजूद रह कर सिंचाई समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया है। परंतु जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निरीक्षण के दौरान जिम्मेदार मौजूद नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed