फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increasing infection, carelessness towards vigilance

बढ़ रहा संक्रमण, सतर्कता के प्रति लापरवाही

Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Increasing infection, carelessness towards vigilance
कचहरी रोड लगा वाहनों का जाम व बिना मास्क के लोग। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कोविड की तीसरी लहर के बीच लोग सतर्कता के प्रति पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। जहां कार्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग को तरजीह नहीं दी जा रही है तो वहीं लोगों की भीड़ उमड़ने से सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है। जबकि लगातार संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिले में लोग संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। चाहे सरकारी कार्यालय हो, अस्पताल या फिर बाजार कहीं भी लोग कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। रात के समय तो लोग ठंड के चलते वैसे ही घरो में हैं और जरुरी काम वाले ही बाहर निकल रहे। पर दिन में बाजारों से लेकर अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर लग रही भीड़ कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। न तो कोई मास्क लगा रहा है और न ही मास्क न लगाने वालों पर कोई कार्रवाई की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाने का नियम है। जहां पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश देने का नियम है, पर कहीं भी ऐसा नहीं दिख रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों की भीड़ का अलग आलम है। न तो यहां किसी के चेहरे पर मास्क है और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में पहले कोविड हेल्प डेस्क बना था। जिस पर टेंपरेचर और आक्सीजन की जांच होती थी, पर इस बार वह भी नदारद है। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को कचहरी से लेकर रमईपट्टी और अन्य मार्गो पर जाम लगा रहा। जाम में सैकड़ों लोग फंसे रहे। इसमें 10 प्रतिशत लोग ही मास्क लगाए दिखे। ऐसे में कोविड संक्रमण का फैलना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed