फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increase income by cultivating dragon fruit: Rekha Singh

ड्रैगन फ्रूट की खेती कर बढ़ाएं आमदनी : रेखा सिंह

Sun, 01 Jun 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Increase income by cultivating dragon fruit: Rekha Singh
हलिया। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की विशेष सचिव रेखा सिंह ने शनिवार को हलिया क्षेत्र में विकास कार्यों की हकीकत देखी। आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही विद्यालयों की व्यवस्था जांची। इस मौके पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती से आमदनी बढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन

विशेष सचिव ग्राम पंचायत भटवारी में उज्ज्वला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती देखी। उन्होंने दूसरे समूहों की महिलाओं और किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती से आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने महुगढ़ स्थित कान्हा प्रेरणा महिला लघु उद्योग की पुष्टाहार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने फ्रूट सेफ्टी से पुष्टाहार की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही। इसके बाद महुगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डेन को आवासीय कक्ष, किचन और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रूपेश कुमार श्रीवास्तव, भटवारी प्रधान राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed