{"_id":"5d8673f58ebc3e93a45fc8aa","slug":"incident-mirzapur-news-vns484974111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर गांव में शुक्रवार की शाम को दुकान पर सामान लेने निकला बालक गड्ढे में डूब गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसका शव गड्ढे में उतराया मिला।
क्षेत्र निवासी राजकुमार सरोज का 12 वर्षीय पुत्र राम विलास गांव के विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। वह शुक्रवार की शाम को दुकान पर सामान लेने निकला था। रास्ते में बरसात का पानी एक गड्ढे में इकट्ठा हो गया है। वह दुकान पर जाते समय फिसलकर गड्ढे में गिर गया। इससे डूब कर उसकी मौत हो गई। घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, पर उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दिया कि राम विलास का शव गड्ढे में उतराया हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रंजीत फौजी ने कहा कि राजकुमार मजदूरी करता था। उसे दो पुत्रों में बड़े पुत्र रामविलास की मौत हो गई।