फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inauguration of new market near old sales tax barrier

Mirzapur News: पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के पास नवीन मंडी का उद्घाटन

Tue, 16 Jan 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of new market near old sales tax barrier
ड्रमंडगंज। व्यापार मंडल ड्रमंडगंज की ओर से सोमवार को पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के पास नवीन मंडी का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने फीता काटकर मंडी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित तिथियों पर नियमित रूप से मंडी का संचालन किया गया तो यह मंडी व्यापारियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि नवीन मंडी का सही तरीके से संचालन करें। ताकि बाहरी दुकानदारों के अलावा क्षेत्रीय ग्राहकों का हमेशा मंडी में आना-जाना लगा रहे। नवीन मंडी में क्षेत्रीय और बाहरी दुकानदारों की ओर से सब्जी तथा अनाज की करीब 30 दुकानें खोली गई हैं। पहले दिन मंडी में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान नए सिरे से व्यापार मंडल ड्रमंडगंज इकाई की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता को व्यापार मंडल का संरक्षक, कैलाश नाथ गुप्ता एनआईआरसी को अध्यक्ष तथा तारकेश्वर केसरी को संचालक पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पंकज सोनी, आशीष केसरी, अंकित केसरी व रामलल्लू केसरी को उपाध्यक्ष तथा अंजनी सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अनिल केसरी को महामंत्री, नागेश्वर को मंत्री तथा प्रकाश केसरी को सह मंत्री बनाया गया। महेंद्र केसरी व रिंकू केसरी को सूचना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया। हजारी लाल केसरी, राकेश विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी, अजय शंकर मोदनवाल तथा रामचंद्र केसरी को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। चंद्रमौलि केसरी, महोगढ़ी प्रधान सुरेश केसरी, पूर्व प्रधान लवकुश केसरी, शत्रुघ्न केसरी, पिंटू केसरी, धीरज केसरी, अभय केसरी तथा ओंकार केसरी को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed