{"_id":"65f6061825c897be280f9f94","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-program-started-in-the-district-from-march-1st-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-113877-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले में एक मार्च से ही शुरु हो गया लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले में एक मार्च से ही शुरु हो गया लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा की संभावना को देखते हुए जिले में एक मार्च से ही तमाम योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास का सिलसिला एक मार्च से शुरु हो गया था। जो शनिवार दोपहर तक जारी रहा।इस दौरान 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें बड़ी - बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
जिले में एक मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी पर बनने वाले छह लेन के प्रस्तावित पुल का शिलान्यास किया। 1750करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के साथ ही 15 किलोमीटर फोरलेन मार्ग व पहुंच मार्ग शामिल है। इसके बाद दो मार्च को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दोमुहियां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा का अनावरण किया था। चार मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 331 करोड़ की लागत से बनने वाले विंध्य कारिडोर के चार कार्याें का लखनऊ से ही लोकार्पण कर दिया। इसमें परकोटा व परिक्रमा पथ, फसाड का कार्य, पहुंच मार्ग व पक्का घाट का कार्य शामिल था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 49. 70 करोड़ की लागत से बनने वाली 102. 12 किलोमीटर लंबी 14 सड़कों का वर्चुअली लोकार्पण किया। 10 मार्च को ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 12 लाख रुपये की लागत से सीखड़ विकास खंड के धनैता आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 101 करोड़ रुपये की लागत से बने न्यू डगमगपुर, न्यू अहरौरा व न्यू मिर्जापुर रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 816 सोलर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने कछवां में एक अंडरपास का भी शिलान्यास किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अटकी रह जाएंगी यह परियोजनाएं
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को आचार संहिता लागू हो जाने से अब कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण रूक गया। इसमें पिपराडांड स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 922 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नर्सिंग काॅलेज शामिल है। संभावना थी कि 17 मार्च को मुख्यमंत्री शिलान्यास करते। इसी प्रकार फतहां स्थित 10 करोड़ की लागत से बने गंगा घाट का लोकार्पण नहीं हो पाया।