फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the march, views were expressed on the history of the Sangh, Hindu unity and social harmony.

Mirzapur News: पथ संचलन में संघ के इतिहास, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर विचार रखे

Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
In the march, views were expressed on the history of the Sangh, Hindu unity and social harmony.
अदलहाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई नारायनपुर के मंडल गरौंडी के स्वयंसेवकों के द्वारा अदलहाट बाजार स्थित एक लॉन में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पथ संचलन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ संस्थापक और गुरु भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। एकल गीत और अमृत वचन के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेन्द्र पूर्व जिला प्रचारक ने संघ के इतिहास, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर विचार रखे। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता और मुख्य शिक्षक राजेश खन्ना थे। इस अवसर पर महेंद्र नाथ, रामसकल ,मेवालाल, विभाग संयोजक पर्यावरण गोविंद, आलोक कुमार श्रीवास्तव,मुकेश सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने संचलन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने किया कदमताल

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पथ संचलनकार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन के पूर्व संघ के विन्ध्याचल विभाग के सह विभाग शारीरिक प्रमुख सुनील जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। संबोधन के बाद स्टेशन परिसर से घोष वादन एवं पुलिस बल की सुरक्षा-व्यवस्था के बीच में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला, जो स्टेशन परिसर से निकलकर नगर मे भ्रमण किया।अध्यक्षता सीए शैलेंद्र कटारे, बस्ती प्रमुख धनंजय, बस्ती पालक संजय सेठ, रवि शंकर साहू, नगर कार्यवाह लखन सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे। इसी प्रकार सदर खंड के लोहड़ी मंडल का ग्राम सभा गोपालपुर के श्री दुर्गा पूजा स्थल बनकट में पथ संचलन हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गणवेश में विजयादशमी उत्सव तथा गांव में घोष वादन के साथ पथ संचलन कार्यक्रम किया सह विभाग संघ चालक धर्मराज, सदर खंड के संघचालक कृष्ण कुमार, वक्ता के रूप में नगर संघचालक अशोक सोनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed