फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In seven years, also failed as a model school

सात साल में भी नहीं बन सके मॉडल स्कूल

Fri, 24 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
In seven years, also failed as a model school
राजगढ़ में निर्माणाधीन राजकीय माॅडल स्कूल जो सात साल में भी बन नहीं सका। - फोटो : mirzapur
राजकीय मॉडल स्कूलों के निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं और विभागों की लापरवाही भारी पड़ रही है। विगत वर्ष 2011 में काम शुरू होने के सात साल बाद भी आज तक स्कूल भवनों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते आज तक स्कूलों में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई और बच्चे बेहतर शिक्षा से वंचित हैं। हालांकि विभाग ने कार्यदायी संस्थाओं को पूरा बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए जिले में भोजपुर पहाड़ी, बैरमपुर राजगढ़ और महामलपुर कछवां में वर्ष 2009-10 में राजकीय मॉडल स्कूल दिया गया। स्कूल के निर्माण के लिए प्रति विद्यालय शासन द्वारा दो करोड़ 92 लाख रुपया जारी किया गया है। इन स्कूलों का निर्माण कार्य वर्ष 2011 में कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा आरंभ किया गया, जो सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हांलाकि बैरमपुर राजगढ़ में काम धीमी गति से होने के कारण सहायक वित्त व लेखाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान संतोष कुमार तिवारी सीएंडडीएस के सहायक अभियंता पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं और बजट का दस लाख रुपया भी जारी नहीं किया है। बावजूद इसके आज तक चार कमरों की छत तक नहीं पूर्ण हो सकी है। बता दें कि राजगढ़ के बैरमपुर में राजकीय मॉडल विद्यालय का निर्माण हो रहा है, लेकिन विगत कई माह से कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed