फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In separate incidents, two teenagers drowned while bathing.

Mirzapur News: अलग-अलग मामले में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत

Tue, 02 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
In separate incidents, two teenagers drowned while bathing.
म​ड़िहान के पटेवर गांव में तालाब में डूबने से शेष प्रकाश के मौत के बाद रोती मां व अन्य। स्रोत-स
मड़िहान के पटेवर गांव में तालाब में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत, देहात कोतवाली क्षेत्र के छितपुर गांव में नहाते समय नाबालिग डूबा
विज्ञापन

मड़िहान/मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के छितपुर गांव के पोखरे में सोमवार सुबह नहाते समय रितिक सिंह (15) डूब गया। परिजन खोजबीन कर रहे थे तो चरवाहे ने पोखरे में नहाने की बात बताई। परिजन पहुंचे तो देखा तो किनारे उसके कपड़े थे। पोखरे से रितिक का शव बरामद किया। दूसरी घटना में मड़िहान के पटेवर गांव के तालाब में नहाने गए किशोर शेष प्रकाश (15) की डूबने से मौत हो गई।
देहात के छितपुर गांव निवासी रितिक गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह सोमवार की सुबह नौ बजे गांव के दोस्तों के साथ घर से 500 मीटर दूर पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय वह पोखरे में डूब गया। साथ गए दोस्तों ने उसके डूबने की जानकारी नहीं दी। घर न आने पर परिजन खोजबीन करने लगे। पोखरे की ओर खोजबीन कर रहे चरवाहे ने रितिक के पोखरे में नहाने के बारे में बताया। इसके बाद परिजन पोखरे के पास पहुंचे। वहां रितिक का कपड़ा मिला। पोखरे में उतरकर शव बरामद किया। रितिक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मड़िहान के पटेवर निवासी शेष प्रकाश (15) सोमवार दोपहर अपने साथियों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। जहां सभी तालाब के भीटे से छलांग लगाकर पानी में नहा रहे था। इसी बीच शेषप्रकाश ने भी पानी मे छलांग लगाया पर वह ऊपर ही नहीं आया। साथियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी श्यामनारायन ने बताया कि पिछले 15 से 20 दिनों से गांव के कुछ बच्चे तालाब में नहाने जा रहे थे। शेष प्रकाश पहली बार साथियों के साथ गया था। तालाब में 20 फीट पानी भरा है। नहाते समय शेष प्रकाश गहरे पानी में चला गया। शेष प्रकाश हाईस्कूल का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई विवेक और बहन शिवांचलि का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां गुड्डी देवी बेसुध हो गई हैं। पिता राजेश मजदूरी करने प्रतापगढ़ गए थे। थानाध्यक्ष मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

मड़िहान के पटेवर गांव में तालाब में डूबने से शेष प्रकाश के मौत के बाद रोती मां व अन्य। स्रोत-स

मड़िहान के पटेवर गांव में तालाब में डूबने से शेष प्रकाश के मौत के बाद रोती मां व अन्य। स्रोत-स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed