{"_id":"5942d1e04f1c1bd63d8b4574","slug":"in-road-accident-two-brothers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने सगे भाइयों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने सगे भाइयों को रौंदा, मौत
mirzapur
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दुर्गा जी पहाड़ी पर वाल्बो बस ने साइकल से जा रहे दो सगे भाइयों को गुरुवार की सुबह नौ बजे रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही अदलहाट पुलिस ने घेराबंदी कर बस को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु चुनार भेजवाया ,लेकिन वहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं रहने पर उसे मिर्जापुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार की सुबह दोनों सगे भाइयों को उसकी मां ने अहरौरा बाजार में आलू लेने के लिए भेजा था। सुबह करीब नौ बजे साइकल से दोनों भाई आलू लेकर घर आ रहे थे। जैसे ही अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के पास दुर्गाजी पहाड़ी पर पहुंचे कि सोनभद्र से वाराणसी जा रही वाल्बो बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए साइकल में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे में मानिकपुर गांव निवासी इंद्रजीत चौहान (13) और उसका भाई मंजीत चौहान (11) पुत्रगण मुन्नर चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना को देख रहे लोगों ने इसकी सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मजदूर पिता व मृतकों की मां गश खाकर गिर पड़े। नौनिहालों की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।