फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In powerlifting, Vijay won in the boys category and Shrishti won in the girls category

Mirzapur News: पावरलिफ्टिंग में बालक वर्ग में विजय और बालिका में सृष्टि ने मारी बाजी

Sun, 01 Sep 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
In powerlifting, Vijay won in the boys category and Shrishti won in the girls category
मिर्जापुर। मेजर ध्यान चंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भिस्कुरी पहाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक-बालिका पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग 53 किलो भार वर्ग में विजय कुमार मौर्य प्रथम, शमशाद द्वितीय व संजय सोनकर तृतीय स्थान रहे।
विज्ञापन

इसी तरह 59 किलो भार वर्ग में राहुल बिंद प्रथम, आरिश द्वितीय व रवि मौर्या तृतीय तथा 66 किलो भार वर्ग में आकिब प्रथम, रिशु कुमार कुशवाहा द्वितीय व विराज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 74 किलो भार वर्ग में फजान प्रथम, दीनबंधु द्वितीय, उत्तम सिंह तृतीय तथा 83 किलो भार वर्ग में कलीम खान प्रथम, नितेश पाठक द्वितीय, शिवम यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 93 किलो में अभ्य शुक्ला प्रथम, रमन सिंह द्वितीय, यश तृतीय तथा 105 किलो में किशन पांडेय प्रथम, अभय यादव द्वितीय, निखिल यादव तृतीय स्थान पर रहे। 120 किलो भार वर्ग में तनमय पांडेय प्रथम, उज्ज्वल त्रिपाठी द्वितीय, दिव्यांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 43 किलो भार वर्ग में सृष्टि यादव प्रथम, नंदनी यादव द्वितीय, सुशीला देवी तृतीय, 47 किलो में आकांक्षा सिंह प्रथम, कोमल पटेल द्वितीय, अनीता तृतीय, 52 किलो में ललिता प्रथम, भूमि राजपुर द्वितीय, निधि यादव तृतीय, 57 किलो में संगीता प्रथम, ज्योति द्वितीय, खुशबू यादव तृतीय और 63 किलो में डिंपल सोनकर प्रथम, श्वेच्छा कुमारी द्वितीय और अंजलि देवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल संघ के सचिव कमलापति त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत वितरित किया। इस दौरान निधि पटेल, वीरेंद्र सिंह मरकाम, संजय कुशवाहा, रेनुका गौतम, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed