फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Lonhdi SN Public School & Hostel campus participates in powerlifting championship player.

गाजियाबाद और आगरा के खिलाड़ी रहे अव्वल

Mon, 13 Jul 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 13 Jul 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Lonhdi SN Public School & Hostel campus participates in powerlifting championship player.
 नगर के लोंहदी स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एंड  हास्टल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप  का समापन रविवार को हुआ।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के दौरान प्रदेश के कई जनपदों से आए  महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में  प्रथम स्थान गाजियाबाद तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान आगरा एवं द्वितीय  स्थान मिर्जापुर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


 चैंपियनशिप के बाद आयोजित पुरस्कार  वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने सभी विजयी  खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का  विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल के  डायरेक्टर राजेश सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुुए उनको बधाई  दी।

 इस अवसर पर स्ट्रांग मैन का खिताब आगरा के दुर्गेश कुमार तथा स्ट्रांग  वुमेन का खिताब आगरा की मोहनी कश्यप ने हासिल किया। चैंपियनशिप के उपरांत  सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।



मिर्जापुर  पावर लिफ्टिंग संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप का संचालन संघ के सचिव  कमलापति त्रिपाठी ने किया। इस दौरान निधि सिंह पटेल, मधु सैलानी, ब्रम्हांड राज, गिरजा सिंह, विवेक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed