फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Kotar Nath Dham, two lakh devotees got their head refurbished

कोटार नाथ धाम में दो लाख भक्तों ने नवाया शीश

Sun, 02 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
In Kotar Nath Dham, two lakh devotees got their head refurbished
हलिया। कोटारनाथ शिव धाम में शनिवार को पौष मास की त्रयोदशी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में ही भक्तों ने अदवा नदी में स्नान कर दर्शन-पूजन किया। करीब दो लाख भक्तों न बाबा के दरबार में शीश नवाए।
विज्ञापन

नये वर्ष का पहला दिन तथा त्रयोदशी होने के कारण भक्तों की अधिक भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था में चार बैरियर लगाए गए थे। पार्किंगव्यवस्था न होने से आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के चलते लोगों को घंटो जाम से जूझना पडा। नदी में लगभग एक किलोमीटर फैले मेला क्षेत्र में भक्त बाटी चोखा लगा कर आनंद उठा रहे थे। भक्तों ने अदवा नदी के मध्य भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश एवं हनुमान जी दर्शन पूजन कर मन्नत पूरी करने के लिए आशीर्वाद लिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि इलाकाई फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर मौजूद है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने मेला क्षेत्र में चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। मंदिर पुजारी शिवराम गिरी एवं जय राम गिरी ने बताया कि देर शाम तक दो लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed