फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In high school, the daughter of the district hoisted the flag in the state

Mirzapur News: हाईस्कूल में जिले की बेटी ने प्रदेश में लहराया परचम

Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
In high school, the daughter of the district hoisted the flag in the state
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में जिले की बेटी रोशनी यादव ने उत्तर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि इंटरमीडिएट में गौरव दूबे ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के परसबंधा स्थित केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा रोशनी यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोशनी ने न सिर्फ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्रदेश के टाप टेन सूची में भी नौवें स्थान पर हैं। रोशनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 580 अंक प्राप्त किया है। उन्होंने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। रोशनी की बहन सुहानी यादव ने भी पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। रोशनी के पिता राजकुमार यादव एक अधिवक्ता के मुंशी हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरपीवाई इंटर काॅलेज कोलाही बजहां की आयुषी यादव व एसडब्ल्यू जटाधारी मेमोरियल इंटर काॅलेज आही जमुआ की खुशी यादव रहीं। उन्होंने 600 में से 579 अंक अर्थात 96.50 प्रतिशत अंक हासिल किया। तीसरे स्थान पर श्रीमती देवकली इंटर काॅलेज जमालपुर के छात्र नीतीश कुमार मौर्य व केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय परसबंधा के आज्ञा सिंह रहे। उन्होंने 600 में से 578 अंक हासिल किया है। उनके अंकों का प्रतिशत 96.33 है।
विज्ञापन

इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में मिश्रीलाल इंटर काॅलेज मवैया के गौरव दुबे जिले में प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने 500 में से 475 अंक अर्थात 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर एसकेएसडी बालिका इंटर काॅलेज मवैया की प्रियंका पांडेय रहीं। उन्होंने 500 में से 474 अंक हासिल किया। उनके अंकोंं का प्रतिशत 94.80 है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर सीडीएस इंटर काॅलेज भटेवरा की खुशी रहीं। उन्होंने 500 में से 471 अंक हासिल किया। उनके अंकों का प्रतिशत 94.20 है।
विज्ञापन

उधर, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। हाईस्कूल में जिले का प्रदेश में 54वां स्थान रहा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला का प्रदेश में 67वां स्थान रहा। इस बार जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 42578 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में 39588 परीक्षार्थी में शामिल हुए। इसमें से 34926 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए और 4662 अनुत्तीर्ण रहे। परीक्षाफल 88 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए इस वर्ष 35926 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उसमें से 32729 परीक्षा में शामिल हुए। सफल परीक्षार्थियोंं की संख्या 22933 तथा अनुत्तीर्ण की संख्या 9796 रही। इंटरमीडिएट का परिणाम 70 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय परसबंधा कमालपुर की छात्रा रोशनी यादव ने हाईस्कूल में प्रदेश में नौंवां स्थान प्राप्त किया है। जिले में उनका पहला स्थान है। विद्यालय की कुल तीन छात्राओं ने जिले में स्थान पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजकुमार यादव व माता चंद्रावती देवी की पुत्री रोशनी यादव न्यूरोलाजिस्ट बनना चाहती हैं। उनके आदर्श पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद व प्रधानाचार्य पंचम सिंह अकेला हैं। रोशनी ने बताया कि वे तीन से चार घंटा प्रतिदिन पढ़ती हैं। इसी प्रकार आज्ञा सिंह पुत्री सुनील सिंह व माता शर्मिला देवी ग्राम बगही ने हाईस्कूल में 600 में 578 अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है। शैल सिंह पुत्री विभूति नरायन सिंह व माता प्रमिला देवी ग्राम बघेड़ा ने हाईस्कूल में 600 में 576 अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य पंचम सिंह अकेला ने इन मेधावी छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed