फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In every corner of Vindhyadham, betel leaf stalks and broken stones are found

Mirzapur News: विंध्यधाम के हर कोने में पान की पीक, पत्थर टूटे

Tue, 11 Nov 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
In every corner of Vindhyadham, betel leaf stalks and broken stones are found
कॉरिडोर के ​खिड़की में पान की पीक व गंदगी, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। 330 करोड़ की लागत से बना विंध्य कॉरिडोर अपनी आभा एक साल में खोने लगा है। जिनके कंधों पर धाम की सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी है उनकी लापरवाही से कॉरिडोर की चमक धूमिल होने लगी है। कॉरिडोर का शायद ही ऐसा कोई कोना बचा हो जहां पीक न हो।
विज्ञापन

कॉरिडोर में आने वाले सभी रास्तों पर ठेले, रेहड़ी और दो पहिया वाहनों के खड़े होने के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। कुछ जगहों पत्थर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रकाश के लिए लगाई गई लाइटें खराब हो गई हैं। विंध्याचल मंदिर में किसी भी रास्ते आइए प्रत्येक मार्ग पर दो पहिया वाहन मंदिर के गेट तक खड़े नजर आएंगे। गेट नंबर दो की हालत सबसे खराब है। काॅरिडोर निर्माण के दौरान इस मार्ग को चौड़ा किया गया था। इस रास्ते पर दो पहिया वाहन खड़ा कर दिया जाता है। बची जगह में फल-जूस के ठेले और आइसक्रीम की बिक्री की जा रही है। लोग धक्के खाते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कॉरिडोर के हर कोने में पान की पीक :
कॉरिडोर परिसर का कोना-कोना पान की पीक से पटा है। सीढि़यों से पान की पीक नजर आती है। गेट नंबर एक नंबर हो या दो, गंगा घाट जाने वाला रास्ता हो या अन्य द्वार सभी के कोने में पान के पीक की गंदगी दिखाई देती है। पेयजल कक्ष, प्रसाद कक्ष के पास भी कुछ इसी तरह का हाल है। यह हाल तब है जब तंबाकू नियंत्रण के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथीन मुक्त करने का दावा हवा-हवाई:
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का दावा भी हवा-हवाई है।
सोमवार को जगह-जगह प्लास्टिक युक्त कूड़ा दिखा। कई निर्माण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मंदिर में आए श्रद्धालु श्रीनारायण ने बताया कि कॉरिडोर देखकर अच्छा लगा लेकिन यहां जगह-जगह गंदगी देखकर मन खिन्न हो गया। खिड़कियों तक में पान की पीक व गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed