फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In-charge in-charge closed the room

प्रभारी चिकित्साधिकारी को कमरे बंद कर लगाया ताला

Sat, 22 Apr 2017 12:38 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 22 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
In-charge in-charge closed the room
tutu protest
     
विज्ञापन

 प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र मंगरहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी व डिप्टी सीएमओ सहित छह चिकित्सकों को आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। उनका आरोप था कि प्रभारी चिकित्साधिकारी अभद्र तरीके से बात करते हैं एवं बकाए वेतन का भुगतान, डीए, एरियर, जीपीएफ पासबुक एवं सर्विस बुक पर हस्ताक्षर करने में हीला हवाली करते हैं। बंधक बनाए जाने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे जिला क्षय रोग अधिकारी एलएस मिश्रा ने आश्वासन दिया तब जाकर स्वास्थ्य कर्मचारी दो दिन का समय देते हुए माने और बंद कमरे का ताला खोल दिया। 

  सीखड़ विकास खंड के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने  प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र मंगरहां के प्रभारी डा. विशाल यादव एवं डिप्टी सीएमओ अशोक सोनकर सहित छह चिकित्सकों को अपरान्ह दो बजे से सांयकाल चार बजे तक बंधक  बनाए रखा। गुस्साए स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप था कि  प्रभारी चिकित्साधिकारी वर्ष 2016-17 का आशाओं का बकाए मानदेय का भी भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। स्वाथ्य कर्मी प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाए जाने की मांग पर अड़ेे रहे।
विज्ञापन


बंधक बनाए जाने की सूचना पर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र मंगरहां पहुंचे कोतवाल चुनार भुवनेश्वर पांडेय, चौकी इंचार्ज अदलपुरा सूबेदार यादव के काफी समझाने-बुझाने पर भी स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं माने। स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग थी कि जब तक सीएमओ मौके पर आकर प्रभारी चिकित्साधिकारी के स्थानांतरण की घोषणा नहीं करेंगे तब तक हम लोग स्वस्थ्य केंद्र के कमरे का ताला नहीं खोलेंगे।सांयकाल चार बजे मौके पर पहुंचे जिला क्षय रोग अधिकारी एलएस मिश्रा ने आश्वासन दिया कि सीएमओ अवकाश पर गए हैं उनके आने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण करा दिया जाएगा, तब कर्मचारी माने और बंद कमरे का ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्पश्चात कोतवाल चुनार भुवनेश्वर पांडेय दलबल के साथ उनको सुरक्षा में लेकर चले गए। बंधक के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि यदि प्रभारी चिकित्साधिकारी का दो दिन के अंदर ट्रांसफर नहीं हुआ तो काम का बहिष्कार करके आंदोलन किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed