फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Improve the condition of the district of ponds

जिले के तालाबों की सुधरेगी दशा

Thu, 18 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Thu, 18 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Improve the condition of the district of ponds
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिले में जल संचयन की कवायद चल रही है। इसके तहत जिले के तालाबों का गहरीकरण और सुंदरीकरण होगा। साथ ही 443 अतिक्रमित तालाबों पर से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। पहले चरण में जिला प्रशासन द्वारा जिले के तालाबों का चिह्निकरण करते हुए 563 तालाबों का गहरीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा। इनमें से  353 तालाबों का निर्माण कार्य जिला स्तर पर और 210  तालाबों के गहरीकरण का कार्य लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गिरते भू जल स्तर को सुधारने की कवायद की जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं की निगरानी में मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान योजना के तहत तालाबों को चिह्नित करके गहरीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है। चिह्निकरण के दौरान जिले में 2288 तालाबों में से 443 तालाबों पर अतिक्रमण पाया गया। जिन पर से अतिक्रमण हटाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार राय के अनुसार, सदर तहसील के विकास खंड सिटी में 26, पहाड़ी में 13, कोन में 11, छानबे में 33 और मझवां में नौ तालाबों का गहरीकरण और सुंदरीकरण होगा। चुनार तहसील क्षेत्र के विकास खंड सीखड़ में चार, नरायनपुर में 77, जमालपुर में 45 तालाबों को, मड़िहान तहसील के राजगढ़ ब्लाक में 86, पटेहरा कला ब्लाक में 29 तालाबों का गहरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी प्रकार, लालगंज तहसील के लालगंज ब्लाक में 116 और हलिया ब्लाक में 114 तालाबों का सुंदरीकरण और गहरीकरण होगा। तालाबों का मनरेगा योजना के तहत गहरीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे गांवों में लोगों केे रोजगार मिल सके और जल संचय हो सके। इसमें एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले तालाबों में कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा और एक हेक्टेयर से ज्यादा वाले तालाबों में कार्य लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना के तहत जल संचयन योजना क्रियान्वित की जा रही है। इसके तहत जिले के 563 तालाबों को चिन्हित किया गया है। इनका गहरीकरण और सुंदरीकरण होगा। सभी खंड विकास अधिकारी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। जल बचाओ अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य में है।  - अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed