फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Important role in women's empowerment mission: Minister

महिला सशक्तिकरण में मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्यमंत्री

Mon, 21 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 21 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Important role in women's empowerment mission: Minister
राजकीय पालिटेक्निक परिसर में प्रेरणा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया। - फोटो : mirzapur
सामाजिक एकजुटता लाने, संस्थागत निर्माण तथा सशक्तिकरण प्रक्रिया के लिए एक वाह्य समर्पित और संवेदनशील सहायक संरचना की आवश्यकता है। इस दिशा मेें महिलाओं के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण में एनआरएलएम की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। योजना के तहत निर्धनों की क्षमताओं और कौशलों में वृद्धि हो रहा है। उक्त बातें बेसिक शिक्षा और बाल विकास, पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजकीय पालिटेक्निक में आयोजित प्रेरणा दिवस पर बोलते हुए कहा।
विज्ञापन



शनिवार को प्रेरणा दिवस के माध्यम से योजना के तहत गठित महिला समूहों की सदस्यों ने गांव से निकल कर अपने सफलता को बयां किया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले ग्रामीण लोगों की उन्नति एवं गरीबी उन्मूलन के प्रति वचनबद्ध है।


निर्धनों की गरीबी से उबारने के लिए उनकी सामाजिक एकजुटता और संस्थाओं का निर्माण काफी महत्वपूर्ण है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि जमीनी स्तर पर निर्धनों को सशक्त एवं स्थायी संस्था बनवाकर ग्रामीण परिवारों को हुनरमंद मजदूरी एवं लाभप्रद रोजगार का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर ने कहा कि योजना का उद्देश्य समुदाय आधारित संगठनों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। एनआरएलएम सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि योजना के तहत गठित महिला समूहों के प्रतिनिधियों और सामुदायिक कैडर अपने गांव से निकल कर विकास की ओर अग्रसित हो रही हैं। पीडी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।


राज्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनवाने के लिए प्रेरणा स्वयं सहायता समूह को आठ लाख आठ हजार और आरती प्रेरणा समूह और तुलसी प्रेरणा समूह को 25 हजार का चेक दिया। कार्यक्रम का संचालन लल्लू तिवारी ने किया। गायिका उषा गुप्ता ने छोटे जिन जान मोहे पिया सहित मनोहारी गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



कार्यक्रम में जिले भर में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की दो हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, जिला उद्यान अधिकारी डा. शैलेंद्र देव दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत गुप्ता, सीडीपीओ दिलीप पांडेय, रवि दूबे, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed