{"_id":"676ca507ea29d4949b036d16","slug":"illicit-liquor-factory-busted-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-834822-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित राजा गोपालपुर के पास कबाड़ की दुकान में बुधवार को सुबह पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही काफी मात्रा में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब, शीशी, नकली रैपर, ढक्कन आदि बरामद किया।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा गोपालपुर के पास कबाड़ की दुकान में अपमिश्रित शराब बनाने काम हो रहा है। सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर जांच की। मौके से मोनू सोनी निवासी शिवपुर थाना विंध्याचल, छोटू जायसवाल उर्फ दया जायसवाल निवासी सबरी कटरा कोतवाली, मोहन गुप्ता निवासी लोहंदी कला नई बस्ती कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके पर अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू 49 शीशी, मैक्डावेल 15 शीशी, आइकोनिक तीन शीशी, आरएस 35 शीशी, ब्लेंडर प्राइड चार शीशी बरामद हुई। अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड के 15375 ढक्कन, 8600 वाशर, कागज पर प्रिंट करने वाली मशीन और एक बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों की मदद से नकली अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बनाने हैं। खाली शीशी में भरकर नकली क्यूआर कोड, लेबल व ढक्कन लगाकर असली अंग्रेजी शराब के रूप में बेचते हैं। इससे अच्छी कमाई हो जाती है।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद