फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal shops demolished near railway station gate

Mirzapur News: रेलवे स्टेशन गेट के पास तोड़ी गईं अवैध दुकानें

Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal shops demolished near railway station gate
मिर्जापुर। अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में आड़े आ रही दुकानों को शनिवार को अधिकारियों ने अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दो गेट हैं। दोनों गेट पर कई लोगों ने चाय-पान आदि की दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। इसके तहत दोनों गेट चौड़े किए जा रहे हैं। गेट पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को रेलवे प्रशासन की तरफ से पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद दोनों गेट पर चार दुकानदारों ने अपना सामान हटाकर दुकान खाली कर दिया। इस बीच शनिवार को स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार और आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर मौजूद होकर जेसीबी से अतिक्रमण कर बनीं दुकानों को ध्वस्त करा दिया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गेट के पास से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया है। कायाकल्प योजना के तहत गेट नंबर एक को 15 मीटर चौड़ा कर उसे दो लेन बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed