फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal mining: Public representatives of the ruling party met the DM with evidence, the opposition became aggressive

अवैध खनन : सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि साक्ष्यों के साथ डीएम से मिले, विपक्ष हुआ हमलावर

Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining: Public representatives of the ruling party met the DM with evidence, the opposition became aggressive
कछवा (मिर्जापुर)। अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने भाजपा के दो नेताओं सहित 84 लोगों के खिलाफ रविवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद जिले की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन



सपा ने एक्स पर अमर उजाला की खबर को पोस्ट करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। वहीं, आरोपी भाजपा नेताओं की पैरवी में पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधि सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने बेगुनाही के पक्ष में साक्ष्य भी दिए। क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेताओं का दावा है कि खनन माफिया जबरन किसानों की जमीन पर अवैध खनन करवा रहा है।दर्ज प्राथमिकी में भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य अजय उपाध्याय और भाजपा नेता योगेंद्र नारायण सिंह का नाम है।
विज्ञापन


बीते दिनों डीएम प्रियंका निरंजन किसी कार्य के चलते कछवां से गुजर रही थीं, जहां उन्हें कई डंपर जाते दिखे थे। पता करने पर अवैध खनन की सूचना मिली। डीएम के निर्देश पर शनिवार सुबह एसडीएम सदर गुलाब चंद्र और खान अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह जांच करने पहुंचे तो उन्हें कछवां डीह स्थित गंगा किनारे एक जेसीबी और दो डंपर मिले। इनको जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिन किसानों के खेत से बलुई मिट्टी का खनन किया जा रहा था, उनमें मृतक किसानों सहित 82 किसानों पर खनन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनके अलावा, दो डंपर चालक भी थे। इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन जारी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुआ, नारायनपुर, चकिया, भैसा, गडौली, गेगराव, मटियारी में रात होते ही जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। आरोप है कि खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत के चलते सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। साथ ही उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है।

---------



पहले भी हो चुकी है कार्रवाई



वर्ष 2012 : कछवा के धन्नूपुर में अवैध खनन को लेकर 14 माफिया पर 45 लाख रुपये के जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्ष 2019: अवैध खनन को लेकर गड़ौली और करहरतारा गंगा किनारे अवैध बालू खनन करने पर 12 माफिया पर लाखों का जुर्माना हुआ था।




फरवरी 2025 : कछवा डीह गंगा किनारे से अवैध खनन करने वाले तीन लोगों पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

----

सपा बोली - आरोपियों पर कब चलेगा बुलडोजर



कछवां में दो भाजपा नेताओं समेत 84 लोगों पर प्राथमिकी पर सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक्स पर अमर उजाला की खबर की कटिंग के साथ पोस्ट की है कि घोटाला, तस्करी, अवैध खनन यही है भाजपाइयों की पहचान! मिर्जापुर में अवैध खनन के मामले में दो भाजपा नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा। बेहद शर्मनाक! ये है खुद को संस्कारी और ईमानदार बताने वाले भाजपा नेताओं की असलियत। मुख्यमंत्री जी आरोपियों पर कब चलेगा बुलडोजर?।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed