फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal miners raiding team of mining department in raids

छापेमारी में खनन विभाग की टीम से भीड़े अवैध खननकर्ता

Sat, 20 Feb 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal miners raiding team of mining department in raids
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोरिया गांव में छापेमारी करने पहुंची खनन विभाग की टीम से अवैध खननकर्ता भिड़ गए। गिट्टी लोड ट्रैक्टर भी लेकर चले गए। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह को लोरिया गांव में अवैध खनन की सूूचना मिली। सूचना पर खान अधिकारी के निर्देश पर निरीक्षक आशीष दुबे के साथ खनन विभाग की टीम लोलई गांव में अवैध खनन कर्ताओं को पकड़ने गई। रास्ते में अवैध खनन कर्ता ट्रैक्टर पर बोल्डर लादकर ले जाते मिले। खनन विभाग की टीम ने उनको पकड़ा तो वे टीम से भिड़ गए। अवैध खनन कर्ताओं ने टीम से झड़प कर लिया और अपना ट्रैक्टर लेकर चले गए। खान निरीक्षक आशीष दुबे ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अवैध खनन की सूचना पर छोपेमारी करने गए तो अवैध खनन करने वालों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक एजेड खान ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर लालजी, मंगरु यादव और गुुंडा यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed