फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal gas cylinders caught

बस स्टैंड से रसोई गैस के 44 सिलेंडर पकड़े

Thu, 14 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal gas cylinders caught
अवैध गैस सिलेंडर पकड़ा
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित रावर्ट्सगंज निजी बस स्टैंड से कालाबाजारी के लिए सोनभद्र जा रहे 44 रसोई गैस सिलेंडरों को पकड़ा। रसोई गैस सिलेंडरों का कोई कागजात नहीं मिलने पर उसे जिलापूर्ति विभाग को जांच कर कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। कार्रवाई से सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जिले में लोगों को खाना पकाने के लिए सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं इनकी कालाबाजारी करने वाले लोग जिलापूर्ति विभाग की मिलीभगत से दर्जनों सिलेंडर मिर्जापुर से सोनभद्र कालाबाजारी के लिए प्रतिदिन ले जा रहे हैं। इसकी भनक लगने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बुधवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी मोहल्ला स्थित मिर्जापुर शक्तिनगर के निजी बस स्टैंड पर छापेमारी की।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान बसों पर लादकर सोनभद्र ले जाने के लिए अवैध तरीके से रखे 44 सिलेंडरों को पकड़ा। सिलेंडर पकड़ाते ही वहां मौजूद कुछ लोग उसे छोड़ कर फरार हो गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी कोई सिलेंडर लेने नहीं आया तो उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को फोन कर जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। बताया कि आठ बड़े सिलेंडर हैं, जो इंडेन के हैं। उनका रजिस्ट्रेशन हो सकता है लेकिन जो 36 सिलेंडर छोटे मिले हैं, उनका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed