फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the power engineer does not answer the phone, action will be taken against him for suspension: Minister in charge

बिजली अभियंता फोन नहीं उठाएंगे तो होगी निलंबन की कार्रवाई: प्रभारी मंत्री

Tue, 13 Jan 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
If the power engineer does not answer the phone, action will be taken against him for suspension: Minister in charge
अष्टभुजा डाक बंगले में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक को संबो​धित करते जिला प्रभारी व प्रद
मिर्जापुर। प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में सोमवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति व कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें बिजली विभाग के अभियंताओं द्वारा फोन न उठाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि इसकी पुनरावृत्ति होती है तो उनके निलंबन की कार्रवाई कराई जाएगी। सीडीओ विशाल कुमार ने पिछली कोर कमेटी की बैठक में जनप्रतिनिधिगण के उठाए गए विभिन्न 34 समस्याओं की बिंदुवार जानकारी प्रभारी मंत्री को दी। कहा कि डीएम की तरफ से अहरौरा एवं नरोईया को नया विकास खंड बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होती है तो जिले को दो नए विकास खंड मिल सकते हैं। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की सीमा बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की गई। नटवा से इमामबाड़ा तक के सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में विधायक नगर द्वारा उठाए गए मुद्दे पर डीएम पवन कुमार गंगवार ने एसडीएम सदर को सीमांकन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। विधायक नगर ने शास्त्री ब्रिज पर जाम से छुटकारा के लिए मार्ग चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर कहा कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मौके पर सत्यापन कर आख्या प्रस्तुत करें। बैठक में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को नगर निगम बनाए जाने पर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि अवैध मादक पदार्थो के बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा संबंधित दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई करें। पुलिस उप महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने प्रभारी मंत्री को पिछले माह की कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने लोवर खजुरी के पूर्व की तरफ व हरई नहर पर क्षतिग्रस्त स्थलों को ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका प्रयास सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य कर रही है। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, भाजपा की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed