फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the police did not take action, the young man was hanged by making a video

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो वीडियो बनाकर फंदे से लटका था युवक

Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
If the police did not take action, the young man was hanged by making a video
चुनार। चुनार कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर मोहल्ला निवासी युवक के फंदे से लटक कर जान देने के मामले में एक वीडियो वायरल होने के बाद नया मोड़ आ गया है। वीडीयो में युवक ने बताया है कि वह गर्लफ्रेंड के साथ हुए जबरदस्ती के खिलाफ आरोपी पर कार्रवाई चाहता था। लेकिन लड़की की मां ने ही जबरदस्ती करने वाले युवक के साथ मिलकर उसे फंसा दिया। पुलिस ने भी उसे ही झूठा माना। इससे आहत होकर वह जान दे रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने उसके लैपटाप और उसके मोबाइल की जांच की। मरने से पहले युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर रखा था।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर मोहल्ले निवासी बिहारी होटल के मालिक सूरज देव के इकलौते पुत्र शुभम (18) एक जुलाई की रात घर पर फंदा लगाकर मर गया। घटना के बाद परिजनों ने उसका लैपटाप और मोबाइल चेक किया तो उसमें मरने से पहले बनाया गया वीडियो मिला। वीडियो में शुभम ने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड है। लेकिन उसका किसी अन्य लड़के से भी संबंध है। जब वह लड़के से मिला तो उसने उसकी गर्लफ्रैंड की अश्लील तस्वीरें दिखाईं। इस बारे में जब उसने अपनी गर्लफ्रैंड से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी लड़के ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है और ब्लैकमेल करता है। शुभम का कहना है कि उसने जब इस बारे में लड़की की मां को बताया तो उसने उल्टा उसे फंसाने की धमकी दी। एक जुलाई को उसने 112 पर फोन किया। इसके बाद थाने जाकर पूरी बात बताई। पर पुलिस ने तीन घंटे तक बैठाने के बाद भी सुनवाई नहीं की। इससे परेशान होकर युवक ने वीडियो बनवाकर पुलिस, लड़की की मां और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। और रात में फंदे से लटककर जान दे दी। शुभम के पिता सूरज देव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद थाने पर तहरीर दी है पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच सीओ चुनार को सौंपी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed