फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the machine malfunctions, then the voters' name is missing from the list.

मशीन खराबी तो कहीं सूची से मतदाताओं का नाम रहा गायब

Tue, 08 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
If the machine malfunctions, then the voters' name is missing from the list.
मिर्जापुर । सोमवार की सुबह सभी मतदान केंद्र पर समय से मतदान शुरू हुआ। लेकिन कई जगहों पर ईवीएम खराब होने पर मतदान में व्यवधान आया। जिगना: बिहसड़ा कला के बूथ संख्या 445, बरबटा के बूथ संख्या 443 व बौडई बूथ संख्या 458 पर इवीएम मशीन में आई खराब से एक से डेढ़ घंटा बाद मतदान शुरू हुआ। रायपुर के बूथ संख्या 461 पर 209 वोट पड़ने के बाद 10 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम खराब हो गई। दो घंटे बाद मशीन ठीक होने पर 12.30 बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

कछवा: मझवां विधानसभा मझवां गांव में बने बूथ संख्या 52 पर ईवीएम और वीवी पैट मशीन खराब हो गईं। इसके चलते एक घंटे के लिए मतदान बाधित रहा। खराब मशीन के स्थान पर दूसरी मशीन व्यवस्था बाद मतदान शुरू हुआ। इससे कतार में लगे मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लालगंज: छानबे विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 387, 252, 465 ,245, 384, 957, 266 व बूथ संख्या 70 से जुड़े ईवीएम मतदान शुरू होते ही उसमें गड़बड़ी आ गई। ईवीएम में आई खराबी के चलते मतदान प्रभावित रहा। कंट्रोल रूम से लाइव रहे इंजीनियर सेक्टर मजिस्ट्रेट को गाइड लाइन देते हुए एक से आधे घंटे के अंदर मशीन ठीक कराया कराया गया तब जाकर पुन: मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया: स्थानीय विकास खंड में आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में आई खराबी के मतदान का कार्य प्रभावित रहा। कंट्रोल रूम से लाइव इंजीनियर ने कुछ मशीनें ठीक कराया पर कुछ स्थानों पर दूसरी ईवीएम आने के बाद ही मतदान शुरू हो सका।
जिगना: नगर व छानबे विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से नाम गायब होने से मतदान करने से वंचित रह गए। यह हाल चेहरा, गोनौरा, विजयपुर, चितौली, कुशहा, तिवारीपुर, रन्नो पट्टी, खैरा, नगवासी सहित अन्य मतदान केंद्रों पर बना रहा। मतदान के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
चुनार: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 336 पिडखिर में ईवीएम की बैटरी कमजोर होने की सूचना पर रिटर्निंग आफिसर ने तत्काल बैटरी बदलने के निर्देश दिए। हालांकि कुछ देर बाद ही पीठासीन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम आन आफ करने पर पुन: बैटरी काम करने लगी।

जमालपुर: चुनार विधानसभा के बूथ 376 प्राथमिक विद्यालय घरवाह, बूथ 329 धारा प्राथमिक विद्यालय, बूथ 370 प्राथमिक विद्यालय ओड़ी, बूथ 204 प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा पर सुबह ईवीएम खराब होने से करीब आधा घंटा काम बाधित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मशीन बदल कर मतदान कराया गया। बूथ 366 घसरौड़ी प्राथमिक विद्यालय पर मतदान शुरू होने के एक घंटे के बाद ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान आधा घंटा तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed