फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the donation is not deposited by 30 September, the membership will be terminated

Mirzapur News: 30 सितंबर तक नहीं जमा किया चंदा तो समाप्त होगी सदस्यता

Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
If the donation is not deposited by 30 September, the membership will be terminated
मिर्जापुर। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सदस्यों के साथ बैठक कर चंदा जमा न किए लोगों के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि घोषित की है। इसके बाद किसी का चंदा जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संशोधित नियमावली माॅडल बाईलाज के नियम आठ के अनुसार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिन विधि सदस्यों का चंदा चार माह का बाकी है और सूचना के बाद भी जमा नहीं किया है, तो ऐसे लोगों की सदस्यता समाप्त हो गई है। नियम 13 के अनुसार एल्डर्स कमेटी की ओर से ऐसे सभी बकायेदारों को सूचित किया जाता है कि अंतिम अवसर के रूप में 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। 30 सितंबर तक बकाया जमा कर देते हैं तो समाप्त सदस्यता पुनर्स्थापित हो सकती है। 30 सितंबर के बाद संघ के किसी विधि मान्य सदस्य का कोई बकाया चंदा जमा नहीं किया जाएगा। ऐसे बकायेदार डिस्टिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के कार्यकारिणी व पदाधिकारी के होने वाली आगामी निर्वाचन 2025 में मतदान के अधिकारी नहीं होंगे। डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव इस सूचना को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें। बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, गुरुदत्त सिंह, आद्या प्रसाद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed